बिहार दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेलों और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर इस खास दिन को मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बिहार की धरती ने देश को महान विचारक, विद्वान और नेतृत्व प्रदान किया है। इस मौके पर एनडीए नेताओं ने प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं।<br />
